व्यर्थ नहीं जाएगा कार्यकर्ताओं का संघर्ष अखिलेश

व्यर्थ नहीं जाएगा कार्यकर्ताओं का संघर्ष- अखिलेश - आजमगढ़ से लौटते समय पूर्व सीएम का शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बाराबंकी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। भाजपा सरकार को यह कार्यकर्ता आगामी 2022 में जवाब देंगे। जब सपा की सरकार बनेगी और किसानों से लेकर व्यापारी हर वर्ग के लिए काम किए जाएंगे। सोमवार की देर रात आजमगढ़ से लौटते समय पूर्व सीएम का शहर में हाईवे बाईपास पर छात्र नेता करुणेश द्विवेदी केडी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान वह अपनी कार से नीचे उतरे और करीब 10 मिनट तक कार्यकर्ताओं के बीच रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता संघर्ष करते रहे किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने के डी के भाई को विवाह की शुभकामनाएं दी और 2 दिन बाद लखनऊ में स्थित आवास पर वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए बुलाया। इस मौके पर प्रधान आलम शाह, बब्बू दुर्गेश चतुर्वेदी, दिव्यांशु सिंह, फूल मियां ,सिराज अहमद,अंबर, लव कुश,छोटू शाह,आमिर समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।